फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर लाल के बयान पर हुड्डा बोले: यू रीड बिटबिन द लाइन, बोले- एक साल में सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया

Sun, 26 Oct 2025 12:49 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

एक साल में भाजपा सरकार के 45 संकल्प पूरे होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करने वाली सरकार किसानों को धान व बाजरे का पूरा मूल्य नहीं दे रही है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री की चलती है या नहीं। यह मुद्दा सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच बयानबाजी का केंद्र बन गया है। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री मिलकर काम करते हैं। अब इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि इसका मतलब कहा होगा। यू रीड बिटबिन द लाइन। हुड्डा रविवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


एक साल में भाजपा सरकार के 45 संकल्प पूरे होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करने वाली सरकार किसानों को धान व बाजरे का पूरा मूल्य नहीं दे रही है। मजबूरी में किसान 300-400 रुपये कम में फसल बेचने पर मजबूर हैं। एक तरफ सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, दूसरी तरफ आय दोगुनी करने की जगह लागत बढ़ा दी। खाद व कीटनाशक महंगे हो गए हैं। उन्हाेंने कहा कि कभी सरकार पोर्टल पंजीकरण, कभी मंडी गेट तो अब यूरिया व डीएपी खरीद के लिए भी पंजीकरण की बात कह रही है। अगर यूं ही व्यवस्था चलती है तो मुख्यमंत्री, मंत्री व अफसरों की क्या जरूरत है। हुड्डा ने गन्ने का भाव 500 रुपये क्विंटल करने की मांग की। 

विज्ञापन


सबसे असुरक्षित प्रदेश बना हरियाणा,  60 गैंग सक्रिय
हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। 60 से अधिक गैंग संगठित तरीके से अपराध कर रही हैं। सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है। न देने पर हत्या व फायरिंग की जा रही है। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि धरातल पर कानून व्यवस्था बनाने के लिए सरकार को काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गैंगस्टर विदेश में नहीं होते थे। फिर भी धरातल पर अपराध करने की हिम्मत नहीं होती थी। 
विज्ञापन


कांग्रेस में नहीं कोई मतभेद, राव नरेंद्र के खिलाफ राजनीतिक साजिश 
हुड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा होगी। किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ दायर चार्जशीट के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना के तहत साजिश रचकर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें