महम में नंताओं को मांग पत्र सौंपते आयोजक
महम। रोहिल्ला राजपूत समाज ने शनिवार को महाराजा रणवीर सिंह रोहिल्ला जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ाैली व राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि रहे। समाज ने इन नेताओं का वहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।
रामचंद्र जांगडा ने कहा कि संत महापुरुष सभी समाज के होते हैं। लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं। मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि भाजपा समस्त समाज के महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मना रही है। महापुरुषों का सम्मान कर रही है। रविवार को हिसार में संत नामदेव रोहिल्ला की जयंती मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि रामचंद्र जांगडा क्षेत्र के लोगों के लिए वकील का कार्य कर रहे हैं। इलाके में जनता दरबार भी लगाते हैं और लगातार महम क्षेत्र में विकास कार्य करा रहे हैं। इस दौरान समाज के लिए ग्रांट जारी करने व विकास कार्य करवाने के लिए लोगों ने रामचंद्र जांगडा का आभार प्रकट किया। दोनों नेताओं को समाज की ओर से मांग पत्र भी दिया।
इस मौके पर महंत सतीश दास के अलावा रोहिल्ला राजपूत समाज के अध्यक्ष राजेश रोहिल्ला उपस्थित रहे। संवाद