फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी की समस्याओं को लेकर विधायक बतरा को सौंपा पत्रा

विज्ञापन
विधायक बीबी बतरा को अपनी मांगो का ज्ञापन देते ऑमेक्ससिटी के निवासी ।
विज्ञापन
रोहतक। ओमैक्स सिटी निवासी आशीष अरोड़ा के नेतृत्व में राजबीर, सुमित और भारत सचदेवा आदि ने वीरवार को समस्याओं को लेकर विधायक बीबी बत्रा को शिकायती पत्र सौंपा। विधायक ने मामले को विधानसभा से पिटीशन कमेटी गठित कराकर जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विधायक को सौंपे पत्र में लोगों ने कहा कि ओमैक्स सिटी में घरों की बुकिंग के दौरान कंपनी ने बिजली, पानी, सड़क, सफाई, सीवरेज, सुरक्षा की व्यवस्था का आश्वासन दिया था। इसके बाद लोगों ने यहां प्लाट खरीदकर बनाकर रहना शुरू कर दिया, लेकिन छह साल गुजर जाने के बाद भी कंपनी की ओर से वादों को पूरा नहीं किया। यहां सीवरेज व्यवस्था चरमराई हुई है। पानी-बिजली के लिए लोग प्रदर्शन तक कर चुके हैं। इस बारे में पिछले दिनों लोगों ने उपायुक्त को शिकायत दी थी। इस पर डीसी ने सिटी मजिस्ट्रेट महेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम में नगर निगम के एसटीपी केके वार्ष्णेय व टाउन एंड कंट्री प्लान एसटीपी नरेंद्र सोलंकी को शामिल किया गया। 11 दिसंबर को टीम ने करीब तीन घंटे तक कॉलोनी का निरीक्षण किया तो सामने आया कि सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। बदबूदार पानी सड़कों पर फैला मिला। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि जिस पानी की सप्लाई की जा रही है वह पीने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें