फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी के निवासियों को कल से मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
Omaxe City residents will get pure drinking water from tomorrow - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझ रहे ओमैक्स सिटी के करीब 800 परिवारों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें 22 सितंबर यानी मंगलवार सुबह से फेस-एक के करीब 200 परिवार को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा और दो दिन बाद 24 सितंबर से फेस-टू के 600 परिवार को। रविवार को हुडा की मुख्य लाइन से ओमैक्स सिटी की 100 एमएम लाइन का कनेक्शन कर दिया गया।
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी में करीब 800 परिवार रहते हैं, जिनको भूजल की सप्लाई की जा रही थी। फ्लोराइड की मात्रा से दो से तीन हजार होने की वजह से सप्लाई का पानी पीने योग्य नहीं थी। इसकी वजह से लोगों को गंभीर पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कई बार अनुरोध करने पर भी जब पेयजल की समस्या का निदान नहीं हुआ तो प्रदेश के गृह मंत्री से फरियाद की गई। मामले की गंभीरता को देख गृह मंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन व पब्लिक हेल्थ के अफसरों की टीम ने ओमैक्स सिटी के पानी की सैंपल लेकर जांच की। पानी पीने योग्य नहीं मिलने पर प्रशासन की तरफ से ओमैक्स सिटी के डेवलपर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप करने पर हुडा प्रशासन ने ओमैक्स सिटी के लिए 100 एमएम की पाइप लाइन से पानी सप्लाई करने की सहमति दी। इसके चलते डेवलपर्स ने पाइप लाइन बिछाकर हुडा की लाइन से कनेक्शन लेने का काम शुरू कर दिया। रविवार को हुडा और डेवलपर्स के मजदूरों ने 100 एमएम की पाइप लाइन का कनेक्शन कर दिया। सोमवार को सड़क किनारे कुछ फुट की लाइन बिछा दी जाएगी और रात तक फेस-एक की टंकी में पानी पहुंचेगा और मंगलवार की सुबह से 200 परिवारों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। वहीं वीरवार से फेस-टू में रहने वाले करीब 600 परिवारों को पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी। ओमैक्स सिटी के महाप्रबंधक अनिल गुप्ता का कहना है कि मंगलवार की सुबह से फेस-एक के घरों में पानी सप्लाई शुरू होगी और दो दिन बाद फेस-दो के घरों में पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें