फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ओमैक्स बिल्डर दो महीने में बकाया जमा करे, नहीं तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
21सीटीके11...विकास भवन में सोमवार को परिवेदना समिति की बैठक में भाई की ​शिकायत के बाद अपना पक्ष
विज्ञापन
रोहतक। ओमैक्स सिटी बिल्डर दो माह में बकाया मूल राशि जमा करवाए, नहीं तो बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। अगर ओमैक्स सिटी पर बेवजह चार्ज लगाया गया है तो उसे वापस करवाया जाएगा। शनिवार को पंचायत व खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने परिवेदना समिति की बैठक में शिकायत सुनते हुए ओमैक्स बिल्डर को यह चेतावनी दी। बैठक में 13 में से सात शिकायतों का निपटारा किया गया, जबकि छह शिकायतों को अभी लंबित रखा गया है।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक में सबसे पहले ओमैक्स सिटी की शिकायत को लेकर सुनवाई हुई। बिल्डर ने कहा कि सैंडरी चार्ज के नाम पर उनके ऊपर करोड़ों रुपये लगाए गए हैं। बकाया बिजली बिल भी जमा करवा रहे हैं। बिजली निगम ने कहा कि ओमैक्स सिटी की तरफ 72 लाख रुपये का बकाया बिल है, जिसमें से 15 लाख भरा गया है। मंत्री ने कहा कि दो माह में पूरी राशि जमा करवाओ। आपकी वजह से आम लोग क्यों परेशान हो।
शिकायतकर्ता यशवीर राठी ने कहा कि पहले भी बिल्डर समय मांग चुका है। अब फिर दो माह मांग रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मैं अपने आप देख लूंगा। वहीं, केस में डॉक्टर संतोष मुदगिल ने कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट बताई जाए। मंत्री ने कहा कि उसी रिपोर्ट पर दो माह का समय दिया गया है।

21सीटीके11...विकास भवन में सोमवार को परिवेदना समिति की बैठक में भाई की शिकायत के बाद अपना पक्ष

21सीटीके11...विकास भवन में सोमवार को परिवेदना समिति की बैठक में भाई की शिकायत के बाद अपना पक्ष

21सीटीके11...विकास भवन में सोमवार को परिवेदना समिति की बैठक में भाई की शिकायत के बाद अपना पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें