फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झज्जर में लगी आग 9 किमी दूर करौंथा तक पहुंची

Tue, 22 Apr 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
करौंथा गांव के खेत में सोमवार लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। झज्जर जिले के गोच्छी गांव के खेत में फसल अवशेष में सोमवार सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। आग ने भयानक रूप ले लिया। गोच्छी के खेतों से चलकर यह आग 5 गांवों के खेतों में फाने जलाते हुए 9 किलोमीटर दूर रोहतक जिले के करौंथा के खेतों तक आ पहुंच गई। आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

यहां के चार एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक के बाद एक पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इन पर तैनात करीब 15 कर्मचारियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खेत में लगी आग से करीब 2.6 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। करौंथा निवासी साहिल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 12 बजे गोच्छी के खेतों में फसल अवशेषों में आग लग गई। आग तेजी से भड़की। यह आग गोच्छी से बालंद, धांधलान, डीघल होते हुए करौंथा के खेतों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें