गोहाना में बातचीत करते केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू। उनके साथ है ओलंपिक पदक विजेता पहल?
- फोटो : Sonipat
गोहाना (सोनीपत)। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पहलवान योगेश्वर दत्त ने खेलों में प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमकाया है। अब वह राजनीति में पर्दापण कर बरोदा हलके के साथ प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेंगे।
वह शुक्रवार को बरोदा हलके से भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त का नामांकन दाखिल करवाने के बाद बातचीत कर रहे थे। किरण रिजिजू ने कहा कि योगेश्वर ने खेलते हुए विश्व में भारत को अलग पहचान दी। अब वह राजनीति में भी समाज की सेवा करने के लिए आए हैं। वह आमजन की सेवा करने में कोई कसर नहीं रखेंगे। वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। योगेश्वर दत्त ने कहा कि वह हलके के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विधानसभा में युवाओं की समस्याओं का समाधान कराएंगे। खेलों के लिए अच्छी नीतियां बनवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से कोई खिलाड़ी नाराज नहीं है। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक व विश्व कुश्ती में पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे।