रोहतक। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से 2 नवंबर से 8 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्यस्तरीय हरियाणा ओलंपिक प्रतियोगिता होंगी। स्पर्धा का शुभारंभ दो नवंबर को गुरुग्राम से किया जाएगा। वहीं, एसोसिएशन की तरफ से रोहतक में 3 से 7 नवंबर तक राज्यस्तरीय हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लघु सचिवालय में प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु से स्पर्धा के प्रबंधों की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि रोहतक में राजीव गांधी खेल स्टेडियम स्थित एनबीए बॉक्सिंग हॉल में प्रतियोगिता करवाई जाएंगी जिसमें लगभग 320 खिलाड़ी भाग लेंगे। संवाद