फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑलंपिक बॉक्सिंग का आगाज आज, कल से होंगे मुकाबले

Sun, 02 Nov 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से सोमवार को प्रदेशभर के खिलाड़ियों के लिए राज्यस्तरीय हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू करवाई जाएगी। इसका शुभारंभ रविवार को गुरुग्राम से किया गया।
विज्ञापन

रोहतक में 3 से 7 नवंबर तक राज्यस्तरीय हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। मुकाबले 4 नवंबर से शुरू होंगे। 3 नवंबर को खिलाड़ी अपनी दस्तावेजों की जांच करवाएंगे। अधिकारियों की बैठक होगी।
जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल स्टेडियम स्थित एनबीए बॉक्सिंग हॉल में होगी, जिसमें 320 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को सुचारु रूप से आयोजित करवाने के लिए प्रबंध पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को एमडीयू में ठहराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें