हरियाणा के चरखी दादरी में गांव गुडाना में शादी समारोह से लौट रहे वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव झोझू खुर्द निवासी 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह साथ लगते गांव गुडाना में एक शादी में शरीक होने गए थे।
वह पैदल ही वापस लौट रहे थे तभी झोझू खुर्द के पास तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने सड़क पर राजेंद्र को बेहोश अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।
परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।