फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टैंकरों से चोरी करके अवैध रूप से तेल का किया जा रहा था भंडारण

विज्ञापन
22सीटीके37...जींद रोहतक रोड चांदी गांव के नजदीक हनुमान मंदिर ढाबे पर अवैध रूप से ड्रमों में रखा
विज्ञापन
रोहतक। चांदी गांव के पास हनुमान मंदिर ढाबे पर पुलिस ने भारी मात्रा में डीजल, पेट्रोल, बायो तेल और थिनर के 27 ड्रम जब्त किए हैं। तेल के टैंकरों से इसे चोरी कराया जाता था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी आशीष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लाखन माजरा थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जींद रोड चांदी गांव के पास चोरी के तेल का भंडारण किया गया है। उस तेल को बेचने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने जींद रोड स्थित हनुमान मंदिर ढाबे से 7 ड्रम डीजल, 10 ड्रम थिनर, 5 ड्रम पेट्रोल और 5 ड्रम बायो तेल के बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो बताया कि तेल के टैंकरों से इसे चोरी कराया जाता था। हालांकि इसमें चालकों की मिलीभगत होती है। हालांकि अभी यह नहीं बताया कि ईंधन को कहां और किसको बेचा जाता था।
आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो बताया कि टैंकरों से तेल चोरी कराया जाता था। हालांकि इसमें चालकों की मिलीभगत होती है। अभी यह नहीं बताया कि ईंधन को कहां और किसको बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें