रोहतक। कथा तेरी तीन लोक में न्यारी है गोवर्धन महाराज...। सबके संकट दूर करेगी वो बरसाने वाली, बजा लो राधे नाम की ताली...। गांधी नगर स्थित श्रीराम नीलकंठ मंदिर में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक पवन भारद्वाज ने श्रीराधा-कृष्ण के भजन सुनाए तो श्रद्धालु झूमने लगे।
उन्होंने वीरवार को रुक्मिणी मंगल और सुदामा चरित्र प्रसंग की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे भी लगाए। शाम 4 बजे कथा शुरू हुई और यह रात आठ बजे तक होती रही। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा। 3 जुलाई को कथा को विराम दिया जाएगा।