फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अधिकारियों ने खुद थामा झाड़ू, वार्ड 19 में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
41 वार्ड नं 19 में सफाई करते वार्ड सदस्य विजय कुमार गोयल, नगर निगम के विशेष अधिकारी (स्वच्छता)
विज्ञापन
रोहतक। स्वच्छता अभियान को लेकर शुक्रवार को दोबारा से निगम के अधिकारी सड़क पर उतर आए। निगम के विशेष सफाई अधिकारी ने वार्ड 19 में तो खुद झाड़ू थाम लिया और वार्डवासियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने सफाई अधिकारियों को कचरा उठान समय पर सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने बताया कि शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत निगम ने वार्ड 19 के पार्षद विजय गोयल के साथ मिलकर विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत जनता काॅलोनी, झज्जर रोड, काठ मंडी व दूसरी जगह सफाई करवाई।
लोगों को स्वच्छता एवं गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया। इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम ने रेलवे व झज्जर रोड बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए कहा। इसके अलावा, वार्ड 21 में भी सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें