36 गांधी कैंप में चौकी खोलने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में उपायुक्त से मिलने के लिए पहुंचे क
- फोटो : samvad
रोहतक। गांधी कैंप के व्यापारी व निवासियों का कहना है कि शाम ढलते ही क्षेत्र में आवारा किस्म के लोग गली में खुलेआम शराब पीते हैं। महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। इस कारण महिलाएं घरों से भी बाहर नहीं निकल पाती हैं।
शुक्रवार को लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त सचिन कुमार से क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाने की मांग की। उपायुक्त ने व्यापारियों को जल्द चौकी बनाने का आश्वासन दिया है। उपायुक्त को अपनी मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया है।
हेमंत बख्शी ने बताया कि गांधी कैंप में आए दिन हो रहीं वारदातों को देखते हुए व्यापारियों व आमजन में दहशत का माहौल है। उपायुक्त व एसपी को दिए ज्ञापन में पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। इस मौके पर महेंद्र बत्रा, राजीव अत्री, कपीश खुराना, अनिल सहगल, राकेश कपूर, संदीप सहगल आदि मौजूद रहे।
वर्जन
व्यापारियों ने गांधी कैंप में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है। चौकी खुलने की मांग पूरी होने तक गांधी कैंप इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
- गुलाब सिंह, डीएसपी