फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें अधिकारी : डीसी

Tue, 05 Nov 2024 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05jjrp09- झज्जर। जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया का स्वागत करती एडीसी सलाेनी शर्मा। स्त्रोत- प्रचार 
विज्ञापन
झज्जर। आईएएस अधिकारी प्रदीप दहिया ने मंगलवार को झज्जर उपायुक्त का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले प्रदीप दहिया जिला हिसार में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और उनसे जिले से संबंधित परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनियुक्त उपायुक्त का स्वागत किया।

प्रदीप दहिया भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2013 बैच के अधिकारी हैं और राज्य में विभिन्न अहम प्रशासनिक पदों पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले में प्रशासनिक प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएंगे और जनकल्याण की दिशा में सरकार की योजनाओं को सफलतापूर्वक प्रभावी ढंग से लागू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें