फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए होगी प्रभावशाली कार्रवाई : दीपक सहारन

Tue, 05 Nov 2024 09:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05jjrp04- झज्जर। पुलिस उपायुक्त दीपक सहारन। स्त्रोत- पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
झज्जर। हिसार से स्थानांतरित होकर आए दीपक सहारन आईपीएस ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नरी झज्जर में पुलिस उपायुक्त (पुलिस मुख्यालय झज्जर व क्राइम) के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

झज्जर पहुंचने पर पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार, एसीपी धर्मवीर सिंह, एसीपी शमशेर सिंह, सुरक्षा शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार, सेना शाखा प्रभारी उप निरीक्षक सज्जन कुमार, रीडर सहायक उप निरीक्षक रवि कुमार, एमटीओ सहायक उप निरीक्षक राजकुमार, स्टेनो सहायता उपनिरीक्षक कुलदीप भुक्कल व सभी शाखा प्रभारियों ने उनका स्वागत किया। पुलिस उपायुक्त दीपक सहारन ने कहा कि पुलिस की ओर से संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए प्रभावशाली कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि संगठित अपराध के साथ जिले में नशा उन्मूलन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सहित साइबर अपराध नियंत्रण करने तथा महिला विरुद्ध अपराध सहित सभी तरह के अपराधों पर रोक लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नशीले पदार्थों का खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण तथा झज्जर में सुगम यातायात बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें