झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि जिलेभर में जिन विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए। डीसी ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर और सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिला के अधिकारियों को यह अहम दिशा-निर्देश दिए। समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा भी की गई।
इस मौके पर एडीसी सलोनी शर्मा, सिंचाई विभाग के एसई सतीश जनावा, बिजली निगम के एसई यशवीर सिंह, डिप्टी सीईओ जिला परिषद निशा तंवर,डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, डीडीए जितेंद्र अहलावत सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।