फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और पार्षदों की आधिकारिक अधिसूचना जारी

Sat, 23 May 2026 05:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर परिषद चुनाव 2026 के परिणामों के बाद हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और सभी 32 वार्डों के विजयी पार्षदों की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन में सभी विजेताओं के नाम प्रकाशित किए गए हैं। अब जल्द ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा भी की जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना का लंबे समय से इंतजार था। अब प्रशासनिक स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि जून के पहले सप्ताह में सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के शामिल होने की भी संभावना है। इसके बाद नगर परिषद की पहली बैठक आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न समितियों के गठन और शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

शहरवासियों को नई परिषद से काफी उम्मीदें हैं। चुनाव के दौरान सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कें, पेयजल संकट, सीवर व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं प्रमुख मुद्दे रही थीं। राज्य निर्वाचन आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर आभार व्यक्त किया है। साथ ही सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनहित में कार्य करेंगे।
नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह जल्द आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। कार्यक्रम की तारीख को लेकर पार्टी स्तर पर चर्चा चल रही है। सांसद और विधायक की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा। विनीता पीपल ने बताया कि पार्टी की ओर से शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।
-
इन नामों की अधिसूचना जारी
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रेवाड़ी नगर परिषद में चेयरपर्सन पद पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार विनीता पीपल विजयी घोषित की गई हैं। यह सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित थी। वार्ड नंबर 2 से पूजा, वार्ड 4 से ओमप्रकाश, वार्ड 7 से चेतराम, वार्ड 11 से सुषमा यादव, वार्ड 12 से निखिल यादव, वार्ड 19 से निहाल सिंह, वार्ड 21 से संतोष यादव, वार्ड 22 से देवेंद्र कुमार शर्मा, वार्ड 23 से रीना गुप्ता, वार्ड 24 से नीरज कुमार, वार्ड 25 से सत्यनारायण तथा वार्ड 31 से प्रदीप भार्गव भाजपा के टिकट पर विजयी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

-
कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी मजबूत उपस्थिति कराई दर्ज
कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वार्ड 1 से शिल्पी शर्मा, वार्ड 5 से पूनम, वार्ड 6 से गोपाल कृष्ण, वार्ड 8 से पूनम सतीजा, वार्ड 9 से सचिन, वार्ड 10 से पवन कुमार, वार्ड 13 से संतोष, वार्ड 14 से चंदन यादव, वार्ड 15 से रचना राव, वार्ड 16 से मुकेश वर्मा, वार्ड 17 से सुचित्रा, वार्ड 18 से रंजना भारद्वाज, वार्ड 20 से सुमन रानी, वार्ड 26 से इतेन्द्र पाल, वार्ड 27 से सुमन, वार्ड 28 से रमेश कुमार, वार्ड 29 से श्री भगवान, वार्ड 30 से पूनम और वार्ड 32 से मनीष कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।
इसके अलावा वार्ड नंबर 3 से प्रवीण कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की। 10 निर्दलीय पार्षदों ने जीत के बाद भाजपा को समर्थन दे दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें