फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी : डीसी

Thu, 28 Mar 2024 09:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित विभागाध्यक्षों की मीटिंग में आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता में आमजन की मूलभूत जरूरतों से जुड़े कार्य व उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। अगर कोई अधिकारी एमसीसी का बहाना बनाते हुए आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। डीसी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता में किसी प्रकार का नया कार्य शुरू नहीं किया जा सकता व नए टेंडर जारी नहीं किए जा सकते, लेकिन आमजन के रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का समाधान करने पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है। विभिन्न विभागों की निर्माण शाखाओं के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि एमसीसी के दौरान कंडम बिल्डिंग की रिपेयरिंग का कार्य किया जा सकता है। डीसी ने कहा कि कई विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन पोर्टल है व इन पोर्टल पर मूलभूत समस्याओं के समाधान से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद डॉ. सुभिता ढाका, डीएमसी परवेश कादयान, सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप, इंजीनियरिंग विभागीय अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें