सोनीपत। बहालगढ़ थाना में परिचितों संग पिकनिक मनाने आई किशोरी के साथ तीन युवकों ने अश्लील हरकत कर दी। पुलिस ने युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
सोनीपत क्षेत्र निवासी युवक ने बहालगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह अपने परिवार व दोस्तों के साथ वाटर पार्क में पिकनिक मनाने आए थे। उनके साथ आई किशोरी के साथ तीन युवकों ने अश्लील हरकत कर दी। जिसके चलते किशोरी डर गई। आरोपियों ने किशोरी को धमकी भी दी। आरोपी युवक इंद्रजीत, कैलाश व रोहित के खिलाफ जांच जारी है।