फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दूरस्थ शिक्षा में समय प्रबंधन और निरंतरता बेहद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कॉलेज के इग्नू स्टडी सेंटर में रविवार को विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को पूरे साल की शैक्षणिक प्रक्रिया और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
विज्ञापन

बैठक में विद्यार्थियों को विषय-वार जानकारी देने के साथ इग्नू की महत्वपूर्ण प्रक्रिया जैसे असाइनमेंट तैयार करना, एग्जाम फॉर्म भरना, पुस्तकें प्राप्त करना और काउंसिलिंग सत्र के बारे में पूरी रूपरेखा समझाई। इग्नू रीजनल सेंटर, करनाल के सहायक निदेशक डॉ. अमित कुमार जैन ने विद्यार्थियों की विभिन्न गतिविधियों का आकलन करते हुए उन्हें सफलता के मंत्र दिए।
स्टडी सेंटर पर उपस्थित मुख्य परामर्शदाताओं ने भी छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उनके सवालों के जवाब दिए। स्टडी सेंट्रल के कॉर्डिनेटर डॉ. कपिल गुप्ता ने विभिन्न जानकारियां साझा की और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। एमएसडब्ल्यू काउंसलर ललिता ने विद्यार्थियों को सोशल वर्क और फील्ड वर्क की बारीकियों से अवगत कराया। काउंसलर डॉ. विनोद कुमार ने छात्रों को शैक्षणिक सत्र के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें