फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों को गर्जना रैली, मांगा सियासी कोटा

Sun, 27 Sep 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबीसी कोटे में मंडल कमीशन सदस्य एलआर नायक की रिपोर्ट लागू कर अति पिछड़ों को राजनीति में कोटा मिले। शनिवार को रोहतक में हुई गर्जना रैली में यह मांग की गई। सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने पुराना बस अड्डा स्थित कम्यूनिटी सेंटर के मैदान में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की विधानसभाओं में और लोकसभा में अति पिछड़ों की संख्या एक प्रतिशत भी नहीं है, क्योंकि दबंग जातियों के सामने इस जाति के उम्मीदवारों का लड़ना पड़ता है।
विज्ञापन


ये भी कहा कि हमें नहीं पता जाट बिरादरी के लोग कौन से क्षेत्र में कितने पिछड़े हैं। दावा किया कि रैली में अति पिछड़ों ने चुनाव में अपने प्रत्याशी को ही वोट डालने और दूसरों की रैली में न जाने की शपथ ली है। मांग ये भी की गई है कि नौकरियों में 20 प्रतिशत बैकलॉग खाली पड़ा है, उसको तुरंत भरा जाए और निजी क्षेत्र में भी इन जाति के लोगों को इसी अनुपात में कोटा मिले।

मिशन 2019 की तैयारी
सैन ने कहा कि मिशन 2019 तक पिछड़ों को कैडर कैंप लगाकर दिमागी रूप से तैयार किया जाएगा और चुनाव में अपनी शक्ति को लगाकर एक विकल्प के रुप में तैयार करेंगे। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग के नेता तेजबीर सैन, महेंद्र पांचाल, ईश्वर सैन आंतिल, रामदिया प्रजापति, मास्टर कल्याण सिंह, विनोद सिरोहा, राजेंद्र रोहिला, श्रीपाल पांचाल, सुखबीर जांगड़ा, ऋषि पांचाल, नफे सिंह, मनोज भट्टी, जसवंत सिंह, शमशेर सिंह भंडारी, राजेश बैरागी, सतबीर और प्रदीप चौरासी प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें