फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेगंू ने युवक की जान

Sun, 27 Sep 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का डंक दिनों दिन और खतरनाक होता जा रहा है।
विज्ञापन


बावजूद स्वास्थ्य विभाग और पीजीआई के बीच चल रहे आंकड़ों का खेल खत्म नहीं हो रहा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब डेंगू प्रभावित इलाके तक को चिह्नित नहीं कर पा रहा है।

इसका नतीजा ये रहा कि पीजीआई में इलाज करा रहे एक और डेंगू पीड़ित की शनिवार को मौत हो गई। वहीं डेंगू के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 750 पार कर गया। हालांकि इनमें से कई मरीज कहां के हैं ये खुद पीजीआई प्रशासन को नहीं पता।
विज्ञापन


शनिवार सुबह आनंद पुरा निवासी 24 वर्षीय दीपक ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। दीपक का उपचार वार्ड नौ में चल रहा था।

डॉॅक्टरों ने बताया कि मरीज की हालत काफी खराब हो गई थी। गंभीर हालत में उसे वार्ड नौ से आईसीयू में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पीजीआई में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में ब्लॉक सी के मरीजों को अव्यवस्थाओं से भी जूझना पड़ रहा है। आपातकालीन गैलरी में कमरा नंबर 8 सैंपलिंग के लिए छोटा पड़ने से उसे बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। एक बैड पर दो और तीन मरीज उपचार पा रहे हैं। हालांकि लगातार मरीजों की संख्या को देखते हुए स्टाफ बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


वार्ड 9, 10, 19 और 20 में आज फॉगिंग
जिला प्रशासन की ओर से रविवार को 27 सितंबर को वार्ड 9, 10, 19 और 20 में फॉगिंग की जाएगी। शनिवार को  7, 8, 17 और 18 वार्ड में फॉगिंग कराई गई।

छुट्टी के दिन ज्यादा परेशानी
आपातकालीन विभाग में अवकाश के दिन मरीजों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छुट्टी होने की वजह से हालात ये हैं कि आपातकालीन विभाग में 24 घंटे के अंदर मरीजों की संख्या 1500 के पार जा रही है। डीएमएस डॉ. संदीप ने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक है इसलिए हम उनके परिजनों से उनका सहयोग चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें