फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नर्सिंग स्टाफ ने काले बैज लगाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की नर्सिंग एसोसिएशन ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन की काले बिल्ले लगाकर शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को पीजीआईएमएस के सभी वार्ड, ओटी, इमरजेंसी व अन्य जगहों पर तैनात सभी नर्सिंग स्टाफ ने काले बिल्ले लगाकर अपना मूक विरोध जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान विकास फौगाट ने बताया कि वे पिछले कई सालों से अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के भरोसे पर बैठे हुए थे लेकिन अब पूरे प्रदेश भर के नर्सिंग एसोसिएशनों के सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने बताया कि सरकार को अपनी तरफ से पहले ही अपने इस विरोध प्रदर्शन के बारे में बता दिया था कि वे 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध जताएंगे और 21 दिसंबर को गेट मीटिंग करेंगे। यदि 21 तारीख तक उनकी मांगों को पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वो कोई बड़ा फैसला लेने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि उनका नर्सिंग अलाउंस 1200 से बढ़कर 7200 रुपये किया जाए और नर्सिंग ऑफिसर को ग्रुप सी से ग्रुप बी श्रेणी में शामिल किया जाए। वहीं, सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने काले बैज लगाकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें