फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नीट पेपर लीक के विरोध एनटीए का पुतला फूंका

विज्ञापन
12-नीट पेपर लीक मामले के विरोध में एमडीयू के गेट नंबर-2 पर एनटीए का पुतला दहन करते एआईडीएसओ प्र
विज्ञापन
रोहतक। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने नीट पेपर लीक मामले के विरोध में शनिवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के गेट नंबर-2 पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने पेपर लीक की न्यायिक निगरानी में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव उमेश मौर्या ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 में हुए पेपर लीक मामलों में न तो सही जांच हुई और न ही दोषियों को सजा मिली जिसके कारण ऐसी घटनाएं दोबारा हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनटीए निष्पक्ष परीक्षाएं आयोजित करने में विफल रही है इसलिए एजेंसी को भंग किया जाना चाहिए। छात्र नेताओं ने शिक्षा के निजीकरण का विरोध किया। प्रदर्शन में अमित, अमरदीप, मनीषा, जगजीत, अर्चना सहित कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें