फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने अनाथ आश्रम का किया भ्रमण

विज्ञापन
19...भिवानी रोड स्थित जन सेवा संस्थान में भ्रमण करने पहुंचे सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
रोहतक। सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन बुधवार को स्वयंसेविकाओं को वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम का भ्रमण किया। स्वयंसेविकाओं को भिवानी रोड स्थित जन सेवा संस्थान में वृद्धों व अनाथ बच्चों के रहन सहन के बारे में अवगत करवाया गया। स्वयंसेविकाओं ने बुजुर्गों से वार्तालाप की।
विज्ञापन

स्कूल की प्राध्यापिका प्रीति सैनी ने एचआईवी व एड्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को इसके लक्षण व रोकथाम के उपायों के बारे में बताया। दोपहर के सत्र में हार्टफुलनेस संस्था से डाॅ. विरेंद्र फौगाट ने बच्चों को मेडिटेशन के गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों को व्यस्त दिनचर्या में मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य नीलम ने छात्राओं को मेडिटेशन को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें