फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने जल संरक्षण की शपथ ली

Wed, 15 Jul 2026 08:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने जल संचय जन भागीदारी–कैच द रेन 2026 अभियान के तहत जल संरक्षण शपथ और घर-घर जागरूकता सर्वेक्षण अभियान चलाया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रजनी कुमारी और डॉ. प्रवीण शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण की शपथ के साथ हुई। प्राचार्य ने कहा कि बढ़ती आबादी, जल स्रोतों के दोहन और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संरक्षण आज सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें