फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अब शादी की वरमाला, घर की दीवारों पर हमेशा सजेगी यादें

Mon, 20 Jul 2026 06:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
2... वरमाला प्रिजर्वेशन दिखाते रेजिन आर्टिस्ट निकिता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शादी का दिन हर किसी की जिंदगी के सबसे यादगार पलों में शामिल होता है। फेरों के बाद जब समारोह खत्म हो जाता है तो कपड़े, फोटो और वीडियो तो संभालकर रख लिए जाते हैं। वरमाला और शादी के फूल अक्सर कुछ दिनों बाद मुरझने पर फेंक दिए जाते हैं।
अब यह नजरिया बदल रहा है। नई पीढ़ी शादी की हर छोटी-बड़ी याद को हमेशा के लिए सहेजना चाहती है। इसी सोच ने वरमाला प्रिजर्वेशन को नया ट्रेंड बना दिया है। रेजिन आर्ट की मदद से शादी की वरमाला और दूसरी यादगार चीजों को खूबसूरत सजावटी उत्पादों में बदलकर जीवनभर के लिए सुरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब सिर्फ फ्रेम नहीं, शादी की हर निशानी हो रही प्रिजर्व
रेजिन आर्ट के जरिए वरमाला के फूलों से फुल रेजिन फ्रेम, वुडन फ्रेम, वॉल क्लॉक, नेम प्लेट, मोनोग्राम, की-रिंग, क्लच बैग, ईयररिंग्स तक तैयार किए जा रहे हैं। कई कपल्स शादी की तारीख, अपने नाम, मुकुट, कलीरे, नजर वाला धागा और खास संदेश भी इन डिजाइनों में शामिल करवाते हैं।
2 हजार से 30 हजार रुपये तक का खर्च
रेजिन आर्टिस्ट निकिता बताती हैं कि पहले लोग केवल वरमाला का फ्रेम बनवाते थे लेकिन अब पूरी वेडिंग मेमोरी को एक साथ प्रिजर्व कराने का चलन बढ़ गया है। ग्राहक वरमाला के साथ कलीरे, मुकुट और अन्य फूलों को भी सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं। छोटे रेजिन प्रोडक्ट करीब 2 हजार रुपये से शुरू हो जाते हैं और बड़े फुल रेजिन फ्रेम, क्लॉक और प्रीमियम कस्टमाइज्ड डिजाइन की कीमत 30 हजार रुपये तक पहुंच जाती है।
सोशल मीडिया ने बढ़ाया ट्रेंड
निकिता ने बताया कि इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेजिन आर्ट के वीडियो और वेडिंग कंटेंट देखने के बाद युवाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। अब कपल्स चाहते हैं कि उनकी शादी की सबसे खास निशानी सिर्फ एल्बम तक सीमित न रहे बल्कि घर की दीवारों और सजावट का स्थायी हिस्सा बने।
ग्राहक साक्षी ने बताया कि शादी की वरमाला हमारे लिए सबसे खास यादों में से एक है। पहले सोचा था कि फूल सूखने के बाद उनका विसर्जन कर दूंगी लेकिन जब वरमाला प्रिजर्वेशन के बारे में पता चला तो लगा कि इसे हमेशा के लिए संभालकर रखा जा सकता है। अब हम अपनी वरमाला का रेजिन फ्रेम बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

संदीप और वंदना ने बताया कि फोटो और वीडियो तो हमेशा रहते हैं लेकिन असली वरमाला समय के साथ सूख जाती है और आखिर में उसका विसर्जन करना पड़ता है इसलिए हमने तय किया है कि अपनी वरमाला और कलीरे को रेजिन आर्ट के जरिए प्रिजर्व करवाएंगे।

2... वरमाला प्रिजर्वेशन दिखाते रेजिन आर्टिस्ट निकिता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें