48...नगर निगम कार्यालय में बैठक करते विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक व मौजूद अन्य पदाधिक
रोहतक। अब निगम की टीमें रात के समय भी शहर में निरीक्षण करेंगी व गंदगी फैलाने वालों के चालान किए जाएंगे। नगर निगम कार्यालय में विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्देश दिए गए हैं। सफाई शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि शहर को साफ व सुंदर बनाना है। शहर में साफ-सफाई कार्य सभी की जिम्मेदारी है।
गंदगी फैलाने वालों व डस्टबिन न रखने वालों के चालान किए जाएंगे। निगम की टीमें फील्ड में रात के समय भी निरीक्षण करेंगी व मुख्य मार्गों से कूड़े के ढेरों की संख्या को कम करवाया जाएगा। बैठक में कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार व सचिन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
गंदगी फैलाने वालों के निगम की टीम ने बुधवार को 26,300 रुपये के 14 चालान किए। निगम की टीम ने मुख्य बाजारों में निरीक्षण किया। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के 24,000 रुपये के 7 चालान व डस्टबिन न रखने व गंदगी फैलाने वालों के 2300 रुपये के 7 चालान किए। संवाद