टेबल टेनिस खिलाड़ी सुहाना से बातचीत करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : RohtakCity
कोरोना काल में ट्रेनिंग बंद होने से रुका टेबल टेनिस स्टार सुहाना सैनी का अभ्यास अब लगातार जारी रहेगा। यह बगैर रुके अभ्यास किया जा सकेगा। यह कंप्यूटराइज्ड रोबोट से संभव होगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह रोबोट खरीदने की मंजूरी दे दी है। रविवार को राजीव गांधी खेल परिसर पहुंचे डिप्टी सीएम ने टीटी खिलाड़ी सुहाना बुलाया और यह नायाब तोहफा देने का वादा किया।
अमर उजाला से हुई विशेष बातचीत में सुहाना सैनी ने कहा कि डिप्टी सीएम ने अपने पास बुलाकर अभ्यास के बारे में पूछा। कोरोना के कारण आई दिक्कत के बारे में उन्हें बताया तो उन्होंने पूछा कि बताओ क्या जरूरत है। इस पर अपना अभ्यास जारी रखने के लिए एक रोबोट के बारे में बताया। इस कंप्यूटराइज्ड रोबोट अकेले ही अभ्यास कर सकती हूं। डिप्टी सीएम ने इसकी मंजूरी देते हुए कहा कि रोबोट खरीद लो और बिल मुझे भिजवा देना। इस बारे में मम्मी-पापा को बताया। वे भी खुश हैं। अब जल्दी ही रोबोट खरीदना है। यही नहीं डिप्टी सीएम ने अपने भाषण में मेरा जिक्र करते हुए कहा कि वे उसे दस साल की उम्र से जानते हैं। उसने अमेरिक तक में मेडल हासिल किया है।
रोबोट कराएगा सुहाना का अभ्यास
टेबल टेनिस स्टार खिलाड़ी सुहाना जल्दी ही कंप्यूटराइज्ड रोबोट के साथ खेलेगी। यह रोबोट ऑटोमेटिक अलग-अलग एंगल, ऊंचाई, दूरी व गति से बॉल फेंकेगा। टेबल पर अपने बल्ले से वह इन बॉल्स का सामना कर खुद को निखार सकेगी। यह छोटा सा उपकरण पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है। इसमें कमांड देने के बाद यह लगातार बॉल फेंकता है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सुहाना को विशेष तौर पर बुलाया था। उससे उसकी अभ्यास व जरूरत के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान उन्होंने उसे रोबोट खरीद कर बिल जमा कराने को कहा है। यह करीब तीन लाख रुपये तक आएगा। इससे बेटी को अभ्यास के लिए एक रोबोटिक पार्टनर मिल जाएगा।
भावना सैनी, कोच एवं मां।