फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निगम की दुकानों के आगे बढ़े छज्जों पर निगाह

विज्ञापन
अपनी हद पक्की कराते किला रोड के दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। अब निगम प्रशासन की टेढ़ी निगाह किला रोड बाजार की दुकानों के अवैध तरीके से सात-आठ फुट तक आगे बने अवैध छज्जों पर है, जिन पर पक्का निर्माण है। इसका फैसला सोमवार को उपायुक्त की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को दुकानदार अपनी दुकानों की हद पक्की कराने में जुटे रहें। अतिक्रमण हटाओ अभियान से बाजार चौड़ा-चौड़ा नजर आ रहा है। थड़े टूटने के बाद रविवार को दुकानदार अपनी हद को पक्का करने में जुटे रहे, ताकि सोमवार को जब ग्राहक आएं तो उनको दुकान पर चढ़ने में दिक्कत न हो।
किला रोड बाजार की लंबे समय से चली आ रही अतिक्रमण की समस्या का निदान करने के लिए शनिवार तड़के नगर निगम की टीम ने सख्ती से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। पुलिस फोर्स के कड़े पहरे की वजह से व्यापारियों का विरोध भी काम नहीं आ सका। टीम ने बाजार की 200 से ज्यादा दुकानों के सामने से अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त किया। इसका असर यह रहा कि दो दशक से ज्यादा समय के बाद किला रोड बाजार चौड़ा-चौड़ा नजर आया। हां, इतना जरूर रहा कि बाजार में मलबों के ढेर पड़े थे। अतिक्रमण कम टूटने की वजह से चुनिंदा दुकानें पूर्ववत ही खुलीं।
विज्ञापन

बिजली के पोल सरकाए जाएंगे पीछे की तरफ
बाजार में दुकानों से करीब सात फुट की दूरी पर बिजली के पोल लगे हैं। निगम का मानना है कि दुकानदारों ने दूरी पर पोल होने की वजह से दुकानें बढ़ाकर पक्का अतिक्रमण किया। दोबारा भी दुकानदार आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए बिजली विभाग को पत्र लिखकर पोल किनारे सरकाने के लिए कहा है। निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ का कहना है कि बिजली निगम के अफसरों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द पोल पीछे सरकाकर लगाने के लिए कहा गया है। आशंका है कि बिजली के पोलों की आड़ में ही दुकानदारों ने अतिक्रमण किया। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसलिए पोलों को पीछे सरकाकर लगाने के लिए पत्र लिखा गया है।
उपायुक्त से आज पीली पट्टी खींचने की करेंगे मांग
किला रोड बाजार के प्रधान बिट्टू सचदेवा ने बताया कि सोमवार को दुकानदारों की हद तय करने के लिए उपायुक्त से वार्ता होगी। दुकान पर ग्राहक के आने के लिए सीढ़ी सड़क पर तो बनानी होगी। वार्ता में मेयर मनमोहन गोयल भी मौजूद रहेंगे। उनकी मांग है कि प्रशासन दुकानदार की हद तय करने के लिए पीली पट्टी खींच दे।
ड्रोन से सर्वे में 10 फुट तक बढ़े हैं छज्जे
नगर निगम प्रशासन ने किला रोड बाजार में ध्वस्तीकरण कार्रवाई से पहले न सिर्फ बाजार में चिह्निकरण कराया बल्कि ड्रोन से भी वीडियोग्राफी करवाई है। ड्रोन में अधिकांश दुकानों के छज्जे औसतन छह से सात फुट आगे तक दिख रहे हैं। कई दुकानों के छज्जे 10 फुट तक आगे बढ़ाकर निर्माण कराया गया है।
दुकानदार बोले- निगम हद तय करे
देखा जा सकता है कि कुछ दुकानों के आगे कम अतिक्रमण तोड़ा गया है। हमें इससे कोई द्वेष नहीं है मगर सभी की सीमा एक जैसी तय होनी चाहिए।
- विशम्बर, दुकानदार
हमने तो अपनी दुकान हद के अंदर बनवाना शुरू कर दिया है। हम अतिक्रमण तोड़ने का विरोध नहीं करते हैं मगर इतना चाहते हैं कि सब समान हो।
- पारस, दुकानदार
निगम ने पहले ग्रिल लगाकर सीमा तय की थी, जिसके अंदर हमने अपनी दुकान कर ली है। अब हमें कहां तक जगह छोड़नी है, यह तय होना चाहिए।
- प्रतीक, दुकानदार
अपनी दुकान हद में करके पक्का निर्माण करवा लिया है ताकि आगे कोई दिक्कत नहीं हो। यदि किसी की दुकान कम टूटी है, तो ये प्रशासन देखे।
- तरुण दुआ, दुकानदार
वर्जन-
किला रोड बाजार के दुकानदारों ने कई-कई फुट आगे तक छज्जा निकालकर पक्का निर्माण कराया है, जो गलत है। छज्जों पर कार्रवाई करने के मसले पर सोमवार को बैठक करके फैसला लिया जाएगा। छज्जों पर कार्रवाई करने को लेकर दुकानदारों को दोबारा नोटिस देने की जरूरत नहीं है।
- महेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त रोहतक
उपायुक्त के साथ सोमवार को बैठक होगी, जिसमें कई फुट आगे तक बने छज्जों पर कार्रवाई को लेकर विचार किया जाएगा। इसके अलावा कई और बिंदुओं पर भी बैठक में विचार-विमर्श के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें