फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अब बजरी व तारकोल की बजाय इंटरलॉकिंग टाइलाें से बनेगा रेलवे रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। रेलवे रोड के लोगों को जल्द ही गड्ढों की सड़क से राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी अब बजरी व तारकोली की सड़क की बजाय इंटरलॉक सीमेंट की ईंटों से ही रेलवे रोड बनाएगा। इस पर विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। पिछले करीब 6 वर्ष से रेलवे रोड की हालत खस्ता बनी हुई थी। जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से पानी भी भरा रहता है। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब लंबे समय के बाद विभाग ने इस सड़क को इंटरलॉक ईंटों से बनाने का प्लान तैयार की है।
विज्ञापन

मंडी निवासी अशोक बंसल सरवन बंसल, राजेश कविराज का कहना है कि इस मार्ग पर बारिश होने के बाद एक से डेढ़ फुट तक पानी जमा हो जाता है और बारिश खत्म होने की एक सप्ताह तक लोगों को पानी से आना-जाना पड़ता है। पानी की निकासी और टूटे रोड की वजह से मंडी निवासियों के अलावा रेल में सफर करने वाले यात्रियों को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। जिसकी वजह से लोगों को हमेशा परेशानी झेलनी पड़ती है। बार-बार सड़क टूटने की शिकायत को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने खरखोदा मार्ग से रेलवे विभाग की सीमा तक इंटरलॉक ईंटों से बनाने का निर्णय लिया और इस पर काम शुरू कर दिया है। विभाग अधिकारियों का कहना कि नए वर्ष तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें