फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा तो नहीं, लेकिन विधानसभा चुनाव जरूर लडूंगी : सैलजा

Mon, 26 Feb 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
तेज कॉलोनी ​स्थित संत शिरोम​णि गुरु रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करतीं कांग्र
विज्ञापन
रोहतक। पार्टी में लोगों का आना-जाना तो लगा रहता है, लेकिन पार्टी बिना संगठन के ही मजबूत है। वह लोकसभा तो नहीं, लेकिन विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेगी। हर कोई अपने तरीके से चुनाव लड़े, लेकिन मुख्यमंत्री पद का चेहरा हमेशा आलाकमान तय करता है। रविवार को तेज कॉलोनी में संत शिरोमणि गुरु रविदास के 647वें जन्म उत्सव पर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी दल की आवाज नहीं दबा सकती है। जनता अब सब समझ चुकी है। कांग्रेस पार्टी में हर कोई अपने तरीके से चुनाव लड़ रहा है। मुख्यमंत्री का चेहरा आलाकमान तय करता है। इंडिया गठबंधन केंद्रीय स्तर का है, इसलिए अब मिलजुलकर ही चुनाव लड़ा जाएगा। गुरु रविदास ने जातीय भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। यह लड़ाई आज भी जारी रखने की जरूरत है। क्योंकि जातीय भेदभाव किसी न किसी रूप में बरकरार है। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए भारतीय संविधान अनुसार नौकरियों में आरक्षण दिया गया था। यह आरक्षण पिछले काफी वर्षों से खत्म करने का जोरदार प्रयास किया गया है। सैलजा ने सभा को दो लाख रुपये दान में देने की घोषणा की। सभा की तरफ से सभी अतिथियों का फूलमाला व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह, पूर्व विधायक अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक राज रानी पूनम, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, लाल बहादुर कोल समेत अन्य लोगों ने समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें