. सेक्टर 6 में पत्रकारो से बातचीत करते नवीन जय हिंद। स्रोत : नवीन जय हिंद
रोहतक। जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद के टेंट में रविवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सीईटी भर्ती को लेकर युवा पहुंचे। युवाओं ने पत्रकारों के सामने सीईटी भर्ती न होने से अपनी आर्थिक और मानसिक परेशानी रखी।
जयहिंद ने मुख्यमंत्री के वायदे का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा सीईटी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। सीईटी का ग्रुप 56-57 का मामला पिछले कई महीनों से कोर्ट केस में उलझा हुआ है। इसकी वजह से प्रदेश के लाखों युवा मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। कुछ छात्र आत्महत्या की स्थिति में तक जा चुके हैं। युवाओं पर पारिवारिक और सामाजिक दबाव रहता है ऐसे में इन युवाओं के सब्र का और इम्तिहान न लिया जाए और जल्द जल्द परिणाम घोषित किया जाए। इधर, नवीन जयहिंद रविवार को सांपला कस्बे में दादा लक्ष्मण की स्मृति में शिव मंदिर प्रबंधन समिति सांपला की ओर से आयोजित भंडारे में पहुंचे। जयहिंद ने आयोजनकर्ता व मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया। जयहिंद ने कहा कि इस तरह के भंडारे से आपस मे भाईचारा बढ़ता है। जयहिंद ने वहां मौजूद बुजुर्ग महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं।