पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की नॉन टीचिंग एसोसिएशन के चुनाव में रवि पैनल व तारीफ पैनल के बीच आपसी सहमति बनने से रवि पैनल ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। पीजीआईएमएस के अतिरिक्त निदेशक एवं एडीसी महेंद्रपाल ने बुधवार को दोनों पक्षों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के लोकतांत्रिक तरीके को अपनाने के लिए दोनो पैनल बधाई के पात्र हैं। आपसी सहमति हमेशा कर्मचारियों के हित में रहती है और भाईचारा बना रहता है।
एडीसी महेंद्रपाल ने कहा कि अब चुनाव में एक पैनल रहने के चलते पदाधिकारियों को जल्द ही सर्टिफिकेट प्रदान कर दिए जाएंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी संस्थान के अधिकारियों के साथ सहयोग करते हुए संस्थान को शिखर की ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी। रवि द्वारा नामांकन वापस लेने से अब सर्वसम्मति से प्रधान पद पर सिर्फ तारीफ सिंह, जनरल सेक्रेटरी हरीश के नामांकन वापस लेने पर जनरल सेक्रेटरी अब संजय कुमार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण कुमार के नामांकन वापस लेने पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अब बिजेंद्र कुमार, वाईस प्रेसिडेंट के पद से बिजेंद्र सिंह के नामांकन वापस लेने पर वाइस प्रेसिडेंट अब अनिल शर्मा, सेक्रेटरी सुरेंद्र कुमार के नामांकन वापस लेने पर सेक्रेटरी अब सुभाष चंद्र, कैशियर राजेश कुमार के नामांकन वापस लेने पर अब कैशियर अनिश कुमार व प्रैस सचिव सूरजमल के नामांकन वापस लेने पर अब प्रैस सचिव वेदप्रकाश निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
तारीफ सिंह ने बताया कि वर्ष 1990 में वे रिस्पेशनिस्ट के पद पर नियुक्त हुए थे और वर्ष 1994 में ही उनको सर्वसम्मति से उनको मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान चुना गया था। वे तब से लेकर आज तक मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के निरविरोध प्रधान हैं। वर्ष 1995 में सभी श्रेणियों ने मिलकर ज्वाइंट एक्सन कमेटी बनाई, जिसका उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया। वर्ष 2008 में नॉन टीचिंग एसोसिएशन उन्होंने श्रम विभाग से रजिस्टर्ड करवाई और फिर दो साल के कार्यकाल के लिए उन्हें ही प्रधान चुना गया और वे 2013 तक निर्विरोध प्रधान रहे। वर्ष 2013 में जब यूनियन के चुनाव हुए तो वे ही प्रधान पद पर चुने गए। एक बार फिर से सभी कर्मचारियों ने उनमें विश्वास जताते हुए उन्हेें सर्वसम्मति से प्रधान पद की जो जिम्मेदारी सौंपी है वें उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। महासचिव के पद पर निर्विरोध संजय सिंहमार निर्वार्चित हुए हैं। इनके सामने हरीश कुमार वरिष्ठ लैब तकनीशियन उम्मीदवार थे, जिन्होंने सहमति से नांमाकन वापस लिया है। संजय सिंहमार ने बताया कि इससे पहले वे वर्ष 2015 में भी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में वे रेडियोग्राफर एसोसिएशन के महासचिव व पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के जिला वरिष्ठ उपप्रधान भी हैं। इस अवसर पर सतनारायण, दिलबाग सिंह, जितेंद्र, राकेश नैनी आदि उपस्थित रहे।