फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंकित कुमार ने शतक जमाया, निशांत ने 20 रन की खेली पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोलकाता के ईडन गार्डन में हरियाणा व मुंबई के बीच चल रहे रणजी ट्राॅफी के क्वार्टर फाइनल मैच का रविवार को दूसरा दिन रहा। मुंबई की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 278 रन से आगे खेलना शुरू किया व 315 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

रोहतक के निशांत सिंधु ने रविवार को अपनी दूसरी ही गेंद पर विकेट लिया। सिंधु ने रॉयस्टन डायस को अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ कर आउट किया। इसके अलावा सिंधु ने 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन भी बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हरियाणा ने 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए।
इससे पहले मुंबई की टीम ने दूसरे दिन 8 विकेट के नुकसान पर 278 रन से आगे खेलना शुरू किया। 86वें ओवर की पहली गेंद पर सुमित कुमार ने 296 रन तनुश कोटियान को आउट करके नौवां विकेट लिया व 89वें ओवर की दूसरी गेंद पर निशांत सिंधु ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ कर मुंबई को 315 रन पर ऑलआउट किया। हरियाणा की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा ने 5 विकेट खोकर 263 रन बनाए। हरियाणा की ओर से कप्तान अंकित कुमार ने शानदार 136 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


अंकित ने लाहली स्टेडियम में किया था डेब्यू
फोटो नंबर :09सीटीके14, 15 , 16
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। कोलकाता के ईडन गार्डन में हरियाणा व मुंबई के बीच चल रहे रणजी मैच में 136 रन की शतकीय पारी खेलने वाले अंकित कुमार ने अपना डेब्यू मैच रोहतक के लाहली स्टेडियम में खेला था। शाहाबाद ( कुरुक्षेत्र) का बेटे ने वर्ष 2018 में रणजी टीम में जगह बनाई थी। इसके बाद से शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में हिस्सेदारी निभाता रहा है। जनवरी माह में हरियाणा व कर्नाटक के बीच हुए रणजी मैच में अंकित ने 118 रन की शानदार पारी खेली थी। हरियाणा व बंगाल के बीच हुए मैच में पहली पारी में 57 व दूसरी पारी में 32 रन बनाए। अंकित ने फर्स्ट क्लास में 35 मचों में 2004 रन व सर्वोच्च स्कोर 174 है। लिस्ट-ए में 27 मैचों में 1031 रन व सर्वोच्च स्कोर 128 रनों का है। टी-20 में 21 मैचों में 459 रन व सर्वोच्च स्कोर 89 रन है।

झज्जर के यशवर्धन ने 36 , लक्ष्य ने 34 व बहादुरगढ़ के रोहित ने बनाए नाबाद 22 रन

हरियाणा की टीम में झज्जर जिले के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों का पहली पारी में महत्वपूर्ण योगदान रहा। झज्जर के यशवर्धन दलाल ने 36 रन व लक्ष्य दलाल ने 34 रन बनाए, तो बहादुरगढ़ के रोहित प्रमोद शर्मा नाबाद 22 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। यशवर्धन दलाल अपने डेब्यू मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। यशवर्धन ने अपने रणजी कॅरिअर की शुरुआत चौके के साथ की। उन्होंने पैरों पर आती हुई शार्दुल ठाकुर की गेंद को ऑन साइड में खेलते हुए चौका प्राप्त किया। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में यशवर्धन दलाल ने दो चौके लगाए। यशवर्धन ने अपनी पारी में कुल तीन चौके और एक छक्का लगाया।



झज्जर के खिलाड़ियों ने की अच्छी साझेदारी

पहले विकेट के लिए झज्जर के लक्ष्य दलाल ने कप्तान अंकित कुमार के साथ 87 रनों की साझेदारी की। इसके बाद यशवर्धन दलाल ने दूसरे विकेट के लिए कप्तान अंकित कुमार के साथ 81 रनों की साझेदारी की। वहीं पांचवें विकेट के लिए बहादुरगढ़ के राेहित प्रमोद शर्मा ने कप्तान अंकित कुमार के साथ 39 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें