फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मडूटा चुनाव के लिए नामांकन कल से

Mon, 29 Jun 2026 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू टीचर्स एसोसिएशन (मडूटा) की नई कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो रही है। नामांकन का पहला दिन एक जुलाई व अंतिम दिन दो जुलाई रहेगा। उम्मीदवार इस दिन दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। मतदान छह जुलाई को होगा।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर शिक्षकों के बीच सोमवार को कैंपस में चर्चा जोरों पर रही। नई कार्यकारिणी खासकर प्रधान पद के लिए नामांकन को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। नामांकन के अंतिम दिन दो जुलाई को शाम चार बजे नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी।
चुनाव अधिकारी डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि उम्मीदवार तीन जुलाई को दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके बाद दोपहर दो बजे अंतिम सूची जारी की जाएगाी। मतदान छह जुलाई को सुबह दस से शाम चार बजे तक होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें