फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मुठभेड़ में घायल बदमाशों के तीसरे साथी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार में शराब ठेके पर फायरिंग और गुरुग्राम के एक शोरूम से लाखों का सोना लूटने के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी खरैंटी निवासी अंकित व सोनीपत के गंगाना गांव निवासी आशीष के साथ वारदात में शामिल रहे तीसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार देर रात तक तीसरे आरोपी का सुराग नहीं लग पाया। सीआईए की टीम आशीष और अंकित के ठीक होने का इंतजार कर रही है। ठीक होने के बाद पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। वहीं, पीजीआई में दाखिल अंकित व आशीष के ऑपरेशन के बाद उनकी गोलियां निकाल दी गई हैं।
सीआई-दो प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले हिसार जिले के एक शराब ठेके पर फायरिंग व गुरुग्राम के शोरूम से लाखों के जेवर लूटकर भागे अंकित व आशीष को पहरावर गांव के नजदीक आउटर बाईपास के नजदीक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गोली लगने की वजह से दोनों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती किया गया है। उपचार के बाद अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाकर उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें