34 रोहतक जिले के विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी जीतने के बाद इंचार्ज डॉक्टर जनक राज के साथ। स्रोत : विभ
रोहतक। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से रेवाड़ी में आयोजित योगासन प्रतियोगिता के अंडर-19 रिदमिक पेयर में दीपांशु व संजीव की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा अंडर-14 ट्रेडिशनल लड़के में मानव ने कांस्य, आर्टिस्टिक सिंगल में लक्ष्य ने स्वर्ण, रिदमिक पेयर में सत्यम व लक्ष्य की जोड़ी ने रजत पदक जीता। अंडर-17 आर्टिस्टिक सिंगल लड़के में टिंकू ने स्वर्ण, अंडर-14 ट्रेडिशनल लड़कियां में ऋषिका ने स्वर्ण पदक जीता।
परिणाम
सोनीपत में आयोजित सॉफ्टबॉल टीम इंचार्ज नवीन कादियान व संत दूहन ने बताया कि अंडर-17 लड़कों में रोहतक जिले की टीम ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोनीपत में आयोजित बॉक्सिंग टीम इंचार्ज चाप सिंह ने बताया अंडर-14 लड़कों में विवान बल्हारा व वंश ने स्वर्ण पदक, अंशुमान ने रजत पदक व केशव ने कांस्य पदक जीता। साथ ही अंडर-17 लड़कों में गौरव, नमन व धीरज ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
कुरुक्षेत्र में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़कियों की रोहतक टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय मलिक और एईईओ राकेश सिवाच ने कोच व टेक्निकल अधिकारियों को विशेष बधाई दी।
सोनीपत में आयोजित कुश्ती प्रशिक्षक व टीम इंचार्ज दिशा सांगवान ने बताया कि 59 किलोग्राम में तमन्ना ने स्वर्ण, 62 में अनु ने रजत, 65 में खुशी ने रजत, 50 में अनु व 55 में कीर्ति ने कांस्य पदक जीता।
जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय मलिक तथा एईईओ राकेश सिवाच ने खिलाड़ियों को बधाई दी।