फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इस धरा पर मां का स्थान कोई नहीं ले सकता

Sun, 12 May 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर सेवा नारायण सेवा संस्थान में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वैद्य देवेंद्र रोहिल्ला ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित निशुल्क औषधालय में माता प्रकाशवाती देवी का अमूल्य योगदान रहा है।
विज्ञापन

माता प्रकाशवती देवी के आशीर्वाद से ही 1980 से हम निरंतर सभी रोगों का निशुल्क इलाज कर रहे हैं और अब तक हजारों रोगी संस्थान से इलाज लेकर स्वस्थ हो चुके हैं। वैद्य देवेंद्र रोहिल्ला ने कहा कि इस धरा पर मां का स्थान कोई नहीं ले सकता। बच्चों का भविष्य बनाने में पिता के साथ-साथ माता का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। इस मौके पर पूर्व डीएसपी पृथ्वी सिंह रोहिल्ला, आनंद सिंह रोहिल्ला, स्नेह प्रकाश डॉ राहुल रोहिल्ला, सुशील कुमार, रामनिवास, हरिश्चंद्र, रवि रोहिल्ला, विनोद, रमेश चंद्र, राजीव, नीलम, अंजना देवी, मंजू बाला, पुष्प लता, गीता देवी, लतिका, रेखा मित्तल, अमरजीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें