झज्जर। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सिविल अस्पताल में ओपीडी स्लिप पर्ची पर मतदान जरूरी है व वोट अवश्य करें की मुहर लगाई जा रही है।
एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि नागरिक हॉस्पिटल की ओपीडी रसीद में मरीजों को उनके नाम की रसीद बनाने के साथ ही लगने वाले सील में मतदान के लिए जागरूकता लाने की पहल की है। नागरिक अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति की ओपीडी स्लिप पर लगने वाले सील में 25 मई को मतदान करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओपीडी स्लिप पर मुहर लगने से ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों तक जागरूकता अभियान के तहत मतदान का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा जिले में अनेक गतिविधियां निरंतर जारी हैं जिसके द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद