रोहतक। डी-पार्क अग्निकांड के बाद भी दुकानदारों सबक नहीं लिया। शहर के पालिका बाजार व उसके आसपास में 100 से अधिक दुकानें हैं। ज्यादातर दुकानें मोबाइल फोन बिक्री व रिपेयरिंग की हैं लेकिन सभी दुकानों पर आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र नहीं है।
इस बाजार में मोबाइल फोन व रिपेयर करने की दुकानें अधिक होने के चलते यहां शहर के अलावा गांव-देहात से भी बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। बाजार में रोजाना औसतन 600 से अधिक ग्राहक यहां आते हैं। बाजार के दुकानदार मनीष नारंग, हन्नी व सुशांत ने बताया कि यहां अधिकतर दुकानों में अग्निशमन यंत्र नहीं हैं।
विज्ञापन
कहा, डी-पार्क अग्निकांड ने सभी दुकानदारों की आंखें खोल दी हैं। अब सभी दुकानदार अपनी दुकानों में अग्निशमन यंत्र लगवाएंगे। इस बाजार में ही नहीं बल्कि सभी बाजारों की प्रत्येक दुकान में अग्निशमन यंत्र होना चाहिए।
पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन निझावन का कहना है कि अग्निशमन यंत्र लगाए जाने को लेकर दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता होने पर डी-पार्क जैसा हादसा होने से बचाव हो सकता है।