फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांचवें दिन भी नहीं हुई सफाई, कर्मचारियों का धरना जारी

विज्ञापन
10jjrp04- नगर परिषद कार्यालय में मांगों को लेकर धरना देते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी की। नगर परिषद के कुल 109 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके चलते मुख्य मार्गों, कॉलोनियों और बाजारों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हड़ताल जारी है। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई को संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को लागू करना, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी देना, पैरोल के सफाई कर्मचारियों व सीवरेजमैन को पक्का करना, झज्जर के 2014 में हटाए गए 60 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेना, ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर 20 लाख रुपये की सहायता, ठेका प्रथा बंद करना, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित करना और 5000 रुपये जोखिम भत्ता देना शामिल है।
विज्ञापन


इस अवसर पर इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल, जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उपप्रधान कमलेश, प्रचार सुचारक मनीषा, शीतल, रानी और दया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें