फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निकिता ने कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

विज्ञापन
फोटो ::पोडियम पर बाएं तरफ पहलवान निकिता छिक्कारा साथ में अन्य खिलाड़ी। स्रोत प्रशिक्षक
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं की होनहार पहलवान निकिता छिक्कारा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। वियतनाम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निकिता ने दमदार खेल और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन



ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची निकिता की यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है। जुआं गांव की बेटी ने कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासित प्रशिक्षण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। निकिता पिछले कई वर्षों से गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।



अकादमी के प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि शुरुआती दिनों से ही निकिता की तकनीक और समर्पण ने सभी को प्रभावित किया था। नियमित अभ्यास के चलते उन्होंने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन




राष्ट्रीय स्वर्ण से एशियाई रजत तक का सफर



निकिता इससे पहले विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय टीम में जगह बनाई थी। इसके बाद एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।



भविष्य की बड़ी चैंपियन बनने की उम्मीद



अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं पूर्व मुख्य कोच कुलदीप मलिक ने कहा कि निकिता में भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने की पूरी क्षमता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में वह देश के लिए और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।



निकिता की इस उपलब्धि पर परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बलवंत छिक्कारा, शमशेर भैंसवाल, पूर्व एईओ जगबीर मलिक, संजीत पहलवान, सुनील, आरएस छिक्कारा और रविंद्र छिक्कारा सहित कई खेल हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें