25... मोतियों सी चमकीं ओस की बूंदें...तापमान में गिरावट के साथ लगातार सुबह कोहरा छा रहा है। दिल
- अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सामान्य के मुकाबले 1.8 रहा कम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड आम जनजीवन परेशान है। कोहरे के साथ शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 50 मीटर की दृश्यता के साथ वाहन सड़कों पर रेंगकर चले। पांच दिन बाद रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले 10 जनवरी को रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 11 जनवरी से 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 4 से 4.4 डिग्री के बीच ही बना रहा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि, दिनभर निकली धूप से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 179 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
10 से 16 जनवरी का तापमान (डिग्री सेल्सियस):
तारीख न्यूनतम अधिकतम
16 जनवरी 5.2 18
15 जनवरी 4.4 16.8
14 जनवरी 3.6 15.5
13 जनवरी 3.8 17.3
12 जनवरी 3.2 16.3
11 जनवरी 4 15.6
10 जनवरी 5 16.2
25... मोतियों सी चमकीं ओस की बूंदें...तापमान में गिरावट के साथ लगातार सुबह कोहरा छा रहा है। दिल