फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहली बार यूएचएसआर के दो चिकित्सकों ने दो वर्षीय एमएचपीई कोर्स पूरा किया

Sat, 17 Jan 2026 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17...पीजीआई में कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व पीजीआई निदेशक डॉ. एसके सिंघल के साथ डॉ. आरती और डॉ. क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ. आरती और डॉ. कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का दो वर्षीय कोर्स पूरा किया है।
यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ. आरती और डॉ. कमल दोनों चिकित्सकों ने बताया कि इस कोर्स से उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला। वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में उपयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने भी डॉ. आरती और डॉ. कमल को उपलब्धि पर बधाई दी। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय मेडिकल एजुकेशन में एक नए युग में प्रवेश कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें