फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रात का तापमान 10 डिग्री पहुंचा, आज व कल घना कोहरा छाने के आसार

Sun, 04 Jan 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन भी जनजीवन को प्रभावित कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। चार व पांच जनवरी को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 104 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है। बढ़ते कोहरे व ठिठुरन के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। संवाद
-
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 8 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। 5 व 6 जनवरी के बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वातावरण में नमी होने से उत्तर व दक्षिणी प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह, देर रात कोहरा रहने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मदन खीचड़ मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें