फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में छुपे माओवादी को ले गई लखनऊ एनआईए

Fri, 01 Aug 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के लाखन माजरा गांव में किराये का मकान लेकर रहे छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया है। शक है कि वह माओवादी गतिविधियों में शामिल था और एनआईए से बचने के लिए यहां छुपकर रह रहा था। फिलहाल आरोपी को एनआईए लखनऊ अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

हिसार एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि प्रियांशु के पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। जांच में पता चला कि आरोपी माओवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने में शामिल रहा है। उसकी एनआईए की लखनऊ टीम को तलाश थी। हिसार पुलिस की सूचना पर लखनऊ की एनआईए पहुंची और आरोपी से पूछताछ की। मोबाइल फोन में भी आपत्तिजनक सामग्री मिली।
-
पता चला है कि आरोपी लाखन माजरा में किराये पर रहता था। 15 दिन में एक बार आता था। यहां उसकी कोई गतिविधि नहीं थी। हिसार पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, प्रभारी थाना लाखन माजरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें