फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीएलएफ कॉलोनी, प्रताप नगर में आवास तो किला रोड व गीता मार्केट में दुकानें सबसे महंगी

Fri, 01 Aug 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में सपनों का घर और महंगा हो गया। डेढ़ साल बाद सरकार ने 10 से 50 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ा दिए हैं, जो एक अगस्त शुक्रवार से लागू हो जाएंगे। रिहायशी जमीन के कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी से डीएलएफ कॉलोनी व प्रताप नगर का क्षेत्र रहने के लिए सबसे महंगा हो गया है। कारोबार के लिए किला रोड बाजार व गीता मार्केट सबसे महंगी है, जहां कलेक्टर रेट 2.40 लाख रुपये प्रति वर्ग गज पहुंच गया है।
विज्ञापन




राजस्व विभाग ने मार्च 2024 में नए कलेक्टर रेट पर मंथन किया था। सरकार को 15 से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने की सिफारिश की गई थी। चुनावी साल में सरकार ने नए कलेक्टर रेट लागू करने से इन्कार कर दिया था। अभी तक 2023 में तय कलेक्टर रेट ही लागू थे।
अब सरकार ने 1 अगस्त से नए कलेक्टर रेट लागू करने के आदेश जारी किए हैं। बुधवार रात को जिला प्रशासन की तरफ से तहसील रोहतक, महम, कलानौर, सांपला व उप तहसील लाखन माजरा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के संभावित कलेक्टर रेट की सूची सार्वजनिक की।
विज्ञापन

इसमें 10 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की सिफारिश की गई। इसके लिए उन रजिस्ट्री को आधार बनाया गया है, जहां रजिस्ट्री तय कलेक्टर से ज्यादा रेट पर हुई थी। खुद डीसी ने वीरवार को डीसी धर्मेंद्र सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंथन के बाद प्रस्तावित रेटों को मंजूरी दे दी। एक या दो प्रतिशत जगह बढ़े कलेक्टर रेट कम किए जा सकते हैं।

.........

रोज हो रहीं 100 से ज्यादा रजिस्ट्री, सेल डीड 30 प्रतिशत

रोहतक तहसील में रोज 100 से ज्यादा रजिस्ट्री हो रही हैं। इसमें 60 से ज्यादा रजिस्ट्री तहसील में, बाकी डीआरओ की तरफ से की जा रही हैं। एसडीएम के पास भी 20 के करीब रजिस्ट्री करने के लिए टोकन नंबर भेजे जाते हैं लेकिन एसडीएम के पास एचएसवीपी संपदा अधिकारी से लेकर गौड़ संस्था प्रशासक के तौर पर भी कार्यभार है। ऐसे में वर्तमान में एसडीएम कार्यालय में होने वाली ज्यादातर रजिस्ट्री तहसील में ही हो रही हैं।

....

यहां मकान बनाना सबसे महंगा हुआ

क्षेत्र पुराना रेट प्रति वर्ग गज नया रेट

डीएलएफ कॉलोनी व प्रताप नगर 35 हजार 51 हजार

जगदीश कॉलोनी 28 हजार 43 हजार

मानसरोवर कॉलोनी 27 हजार 41 हजार

माॅडल टाउन 35 हजार 41 हजार

सेक्टर-14 28 हजार 37 हजार

झंग कॉलोनी 23 हजार 35 हजार

सेक्टर-1 26 हजार 34 हजार

सेक्टर-2,3,4 23 हजार 30 हजार

रेलवे रोड 21 हजार 30 हजार

किला रोड 24 हजार 26 हजार

सनसिटी 22 हजार 26 हजार

..........

कारोबार के लिए यहां सबसे महंगी प्रॉपर्टी

किला रोड बाजार व गीता मार्केट 1.59 लाख 2.40 लाख

शौरी मार्केट 1.65 लाख 1.89 लाख

डी पार्क, माॅडल टाउन 98 हजार 1.45 लाख

रेलवे फाटक से मेडिकल मोड़ 1.04 लाख 1.46 लाख

छोटूराम चौक से सिविल रोड 1.10 लाख 1.32 लाख

मेडिकल मोड़ से दिल्ली बाईपास 94 हजार 1. 32 लाख

पालिका बाजार 61 हजार 94 हजार

रेलवे रोड से प्रताप सिनेमा 85 हजार 93 हजार

अंबेडकर चौक से सुभाष चौक 66 हजार 75 हजार

सेक्टर-13 न्यू बस स्टैंड 48 हजार 74 हजार



नए कलेक्टर रेट तय कर दिए गए हैं। डेढ़ साल बाद 10 से 50 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं। वीरवार काे हुई बैठक में नए कलेक्टर रेट पर मंथन किया गया। दो प्रतिशत जगह कलेक्टर रेट ज्यादा हैं तो कम किए जा सकते हैं। नहीं तो प्रस्तावित कलेक्टर रेट को ही फाइनल किया गया है। 1 अगस्त से नए कलेक्टर रेट के आधार पर रजिस्ट्री होंगी।

- धर्मेंद्र सिंह, डीसी रोहतक

......

मार्केट रेट बना कलेक्टर रेट बढ़ने का आधार

नए कलेक्टर रेट तय करते समय विशेष फार्मूला अपनाया गया है। जहां कलेक्टर रेट से ज्यादा रेट पर रजिस्ट्री हुई हैं, वहां से 50 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ते हैं। पुराने शहर के साथ जनता कॉलोनी, गांधी कैंप व सेक्टरों में 10 से 30 प्रतिशत तक ही बढ़ोतरी की गई है।
डीएलएफ कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, झंग कॉलोनी, प्रताप नगर सहित आसपास के क्षेत्र में 50 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ गए हैं। सेक्टर 1,2,3, 14 के अलावा रेलवे रोड, किला रोड, झज्जर रोड व दूसरे इलाकों में 30 प्रतिशत तक रिहायशी प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें