फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान बाेले, हम भाजपाई हैं, वोट दिया है, हमारी बात सुनें 

Sun, 30 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
हड़ताल पर एनएचएम कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी मांगें मनवाने के लिए पांच दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे एनएचएम कर्मचारी शनिवार को राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे। मंत्री के नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान ओमपाल ने कहा कि हम कांग्रेसी नहीं हैं, हम भी भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


इसे हम एक नवंबर को गुड़गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष साबित कर देंगे। हड़ताली कर्मचारी सीएम तक कर्मचारियों की बात पहुंचवाने और उनसे मिलने का समय दिलवाने की मांग को लेकर डीएलएफ कालोनी स्थित मंत्री के आवास पर गए थे। राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर के आवास के बाहर हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों संबोधित करते हुए एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान ओमपाल ने कहा कि हमें कांग्रेसी कहा जाता है, लेकिन यह सही नहीं है। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, भाजपा को वोट दिया है। प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी दीपावली काली हो गई है। वे पर्व के दिन बच्चों के साथ राज्यमंत्री के घर पहुंचेंगे। यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ तो हरियाणा दिवस पर गुड़गांव में पीएम के समक्ष पेश होंगे। इस दौरान साबित कर देंगे कि हम भाजपाई हैं। 

25 चालक और 22 ईएमटी की नौकरी खतरे में 
एसोसिएशन के जिला प्रधान ने बताया कि शुक्रवार रात जारी आदेश में कहा गया है कि चालक और ईएमटी स्टाफ को टर्मिनेट कर दिया जाए। इससे रोहतक में 25 चालक और 22 ईएमटी कर्मचारियों की नौकरी खतरे में आ जाएगी। शनिवार देर शाम तक सिविल सर्जन की ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं हुआ है। इससे पहले सरकार की ओर से 11 जिलों के 53 कर्मचारियों को हटाने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन


आपात सेवाएं नहीं की जाएंगी बाधित
जिला प्रधान ने कहा कि हड़ताल के चलते एंबुलेंस सेवा (102)  और अन्य कोई भी आपात सेवाएं बाधित नहीं रहेंगी। जनहित को देखते हुए उन्होंने फैसला लिया है कि यदि सिविल सर्जन आपातकालीन स्थिति बुलाकर काम पर बुलाती हैं तो वे कार्य करेंगे। लेकिन यह कार्य वे काले बिल्ले लगाकर और स्वयं को अनुपस्थित दिखाकर करेंगे। उनकी हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रहेगी। 

शाम को मंत्री से बातचीत, पर समाधान नहीं निकला
एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन को सूचना थी कि राज्यमंत्री आवास पर हैं, इसलिए वे उनके घर के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी की। लेकिन उन्हें बताया गया कि मंत्री घर पर नहीं हैं। इस दौरान कर्मचारियों की संख्या और आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल शीर्ष अधिकारियों के साथ मौके पर तैनात हो गया। मौके पर मंत्री के पीए पंकज ने आकर शाम को मंत्री से मिलने का समय दिलवाया तो सभी शांत हुए। वहीं, प्रधान ने बताया कि शाम को मंत्री से बातचीत के दौरान खास उम्मीद नजर नहीं आई है। वे रविवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर एकत्रित होंगे और वहीं से अगला निर्णय लिया जाएगा। उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें